View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

IndiGo की दिल्ली से Manchester (यूके) जा रही फ्लाइट बीच हवा में यू-टर्न लेकर वापस दिल्ली लौट आई। फ्लाइट का अचानक रुख बदलने से यात्रियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार फ्लाइट नंबर 6E33 ने Indira Gandhi International Airport से उड़ान भरी थी। उड़ान के करीब 7 घंटे बाद विमान Ethiopia की सीमा के पास पहुंचा, लेकिन उसी दौरान अचानक उसे वापस मोड़ दिया गया।

फ्लाइट ट्रैकिंग सेवा Flightradar24 के मुताबिक विमान इथियोपिया के नजदीकी हवाई क्षेत्र तक पहुंच गया था, जहां से उसने यू-टर्न लिया और दोबारा भारतीय हवाई क्षेत्र की ओर लौट आया।

एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण कुछ देशों के हवाई क्षेत्र पर अचानक प्रतिबंध लगा दिए गए थे। इसी वजह से दिल्ली-मैनचेस्टर जाने वाली फ्लाइट 6E033 को वापस दिल्ली लौटने का फैसला लिया गया।

इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार पश्चिम एशिया में बदलते हालात के कारण कई उड़ानों को लंबा रूट लेना पड़ सकता है या उनका मार्ग बदला जा सकता है। फिलहाल एयरलाइन संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर उड़ान दोबारा शुरू करने की संभावनाओं पर काम कर रही है।

एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। दिल्ली से मैनचेस्टर की कुल दूरी करीब 6,829 किलोमीटर है और सामान्य परिस्थितियों में यह उड़ान करीब 11 घंटे में पूरी होती है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा

|

|

|

पंजाब में अस्पताल पर फायरिंग पंजाब के नवांशहर जिले में

|

|

|

Jalandhar में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत

|

|

|

|

|

|

जालंधर के मेहतपुर क्षेत्र के उदोवाल गांव में एक कबड्डी

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क