ख़बरिस्तान नेटवर्क : सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। वहीं हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है। क्योंकि इस समय नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसलिए घरों से लेकर मंदिरों तक में कई कठिन नियमों का पालन किया जाता है। चंद्र ग्रहण में पंचांग के अनुसार 3 मार्च को पड़ने जा रहा है। आपको बता दें यह ग्रहण भारत में मान्य होगा।
3 बजकर 21 बजे होगा शुरू
आज चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा। वहीं इसका समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। इस दौरान भोजन बनाना, खाना, पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ, नए कार्य की शुरुआत या बड़े निवेश वगैरह करने से बचना चाहिए।
भारत समेत इन देशों में दिखेगा ग्रहण
चंद्रग्रहण 3 मार्च को भारत समेत ऑस्ट्रैलिया, न्यूजीलैंड, अण्टार्कटिका,रूस, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में देखा जा सकेगा। लेकिन इस ग्रहण को भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान में नहीं देखा जा सकेगा।
जालंधर में इस समय दिखेगा चंद्र ग्रहण
दिल्ली में शाम 6 बजकर 21 मिनट से, 29 प्रतिशत ग्रहण दृश्य
जालंधर में शाम 6 बजकर 29 मिनट से, 25 प्रतिशत ग्रहण दृश्य
देहरादून में शाम 6 बजकर 27 मिनट से, 29 प्रतिशत ग्रहण दृश्य
वाराणसी में शाम 6 बजकर 2 मिनट से, 65 प्रतिशत ग्रहण दृश्य
चंडीगढ में शाम 6 बजकर 22 मिनट से, 28 प्रतिशत ग्रहण दृश्य
जम्मू में शाम 6 बजकर 31 मिनट से, 23 प्रतिशत ग्रहण दृश्य
इम्फाल में शाम 5 बजकर 13 मिनट से परमग्रास, 96 प्रतिशत ग्रहण दृश्य