View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर शहर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। सुबह करीब 9:45 बजे शव देखे जाने के बाद यात्रियों में सनसनी फैल गई और स्टेशन पर भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शुरुआती जांच के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। वह सर्दी के कपड़े पहने हुए था, लेकिन उसके पास से पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला।

शव 72 घंटे के लिए मोर्चरी में संरक्षित

पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल जालंधर के मुर्दाघर में रखवा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक मृतक की पहचान की पुष्टि और परिजनों के इंतज़ार में शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस अवधि में परिजन सामने आने पर शव नियमानुसार सौंप दिया जाएगा। पहचान न होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति स्टेशन पर कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। ठंड के मौसम में स्टेशन पर इस तरह अज्ञात शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर सुराग तलाश रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में देर रात से कई इलाकों में

|

|

|

उत्तर भारत के कई पहाड़ी इलाकों में ठंड और बारिश

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। आज है बसंत पंचमी का त्योहार जालंधर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने राज्य के नागरिकों को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के वेस्ट हलके में चोरी और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शेखां बाजार के प्रधान जसप्रीत सिंह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दर्दनाक हादसा

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क