ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्रीलंका इस समय दितवाह साइकलोन की मार झेल रहा है। इस मुश्किल घड़ी में पाकिस्तान ने उसे राहत सामाग्री भेजी है। पर हैरान कर देने वाली बात यह है कि जो राहत सामाग्री भेजी गई है वह एक्सपायर्ड निकली। जिस पर एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2024 की लिखी हुई है। अब यह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
लोगों ने की पाकिस्तान की आलोचना
श्रीलंका में मौजूद पाकिस्तानी हाईकमीशन ने 30 नवंबर को एक्स पर पोस्ट करते हुए राहत सामाग्री की तस्वीर भेजी। जिसमें साफ-साफ एक्सपायरी डेट लिखी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो गई, जिसके बाद लोगों ने पाकिस्तान की आलोचना करनी शुरू कर दी।
श्रीलंका में 11 लाख लोग प्रभावित, 390 की मौत
श्रीलंका साइक्लोन दितवाह की वजह से भारी बाढ़ का सामना कर रहा है। इससे 390 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 370 लोग लापता हैं। देश में 11 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, लगभग 2 लाख लोग घर छोड़कर शेल्टर होम में रह रहे हैं।