जालंधर के निवासियों को आज बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दें कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान 66 के.वी. लेदर कॉम्प्लेक्स सब-स्टेशन से चलने वाले 11 के.वी. गुप्ता, दोआबा, मल्टीकास्ट और 66 के.वी. सर्जिकल सब-स्टेशन से जुड़े 11 के.वी. फ्रैंड्स फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस शटडाउन के कारण वरियाणा इंडस्ट्री कॉम्प्लेक्स, सर्जिकल कॉम्प्लेक्स सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।