ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जालंधर दौरा अचानक रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते यह फैसला लिया गया है। जिस कारण राष्ट्रपति अब जालंधर में नहीं आएंगी। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने काफी ज्यादा तैयारियां की हुईं थी और ट्रैफिक रुट भी डायवर्ट किए गए थे।
NIT में छात्रों को करना था सम्मानित
दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू NIT के 21वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। इसके लिए प्रशासन काफी दिनों से तैयारियां कर रहा था। राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने कड़े सुरक्षा घेरे तैयार किए थे और 3 दिन के लिए शहर को नो फ्लाइंग घोषित किया हुआ था।