View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के डेराबस्सी इलाके में स्थित एवरग्रीन पेट्रोल पंप पर कार लूट की एक बड़ी कोशिश सामने आई है। एक्टिवा पर सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर एक कार चालक से उसकी गाड़ी लूटने की कोशिश की, लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सतर्कता के चलते वारदात नाकाम हो गई। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

तेल भरवाने के बहाने आए थे बदमाश
बताया जा रहा है कि कार चालक पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में तेल भरवाने के लिए रुका था। इसी दौरान उसके पीछे एक्टिवा पर सवार तीन युवक भी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और उन्होंने भी पेट्रोल भरवाना शुरू किया। जैसे ही कार चालक तेल भरवाने के बाद गाड़ी में बैठने लगा, तभी एक्टिवा से उतरे दो युवकों ने उसके पास पहुंचकर पिस्टल दिखाते हुए कार की चाबी छीनने की कोशिश की।

शोर मचते ही कर्मचारियों ने बचाई जान और गाड़ी
कार चालक ने जैसे ही शोर मचाया, पेट्रोल पंप पर मौजूद करीब पांच कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों को अपनी ओर आता देख बदमाश घबरा गए और बिना वारदात को अंजाम दिए ही एक्टिवा पर सवार होकर डेराबस्सी की ओर फरार हो गए। कर्मचारियों की तत्परता के कारण बड़ा अपराध टल गया।

आरोपियों ने ढक रखे थे चेहरे, नंबर प्लेट पर लगी थी मिट्टी
पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि तीनों बदमाशों ने अपने चेहरे ढक रखे थे और जिस एक्टिवा पर वे सवार थे, उसकी नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी, ताकि पहचान न हो सके। बताया जा रहा है कि कार चालक ने अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाई थी, जबकि बदमाशों ने एक्टिवा में केवल 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया था।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। आज है बसंत पंचमी का त्योहार जालंधर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने राज्य के नागरिकों को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के वेस्ट हलके में चोरी और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शेखां बाजार के प्रधान जसप्रीत सिंह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दर्दनाक हादसा

|

|

|

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज एक भीषण सड़क हादसा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बरनाला के महल खुर्द गांव में आज

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क