पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू करने का ऐलान किया है।इस योजना के तहत पंजाब सरकार हर वयस्क महिला के बैंक खाते में हर महीने 1000 रुपये सीधे ट्रांसफर करेगी। वहीं अनुसूचित जाति (SC) समुदाय की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
योजना की मुख्य बातें:
18 साल से ज्यादा उम्र की हर महिला योजना के लिए पात्र होगी।
सरकार पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजेगी।
SC समुदाय की महिलाओं को 1000 की जगह 1500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
करीब 97% वयस्क महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकेंगी।
योजना के लिए सरकार ने 9300 करोड़ रुपये का बजट रखा है।
कौन महिलाएं इस योजना में शामिल नहीं होंगी:
मौजूदा या पूर्व सरकारी कर्मचारी
सांसद या विधायक (मौजूदा या पूर्व)
आयकर देने वाली महिलाएं
हालांकि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन लेने वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकेंगी।