View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम युवक से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर ने अब भारत लौटने की इच्छा जताई है। सरबजीत कौर ने अपने पति करनैल सिंह और पाकिस्तानी वकील अली चंगेजी संधू से संपर्क कर बताया कि वह पाकिस्तान में बेहद मुश्किल हालात में रह रही है और नासिर हुसैन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है।

एडवोकेट अली चंगेजी संधू के मुताबिक बातचीत के दौरान सरबजीत कौर भावुक हो गईं और रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि वह पाकिस्तान इसलिए आई थीं ताकि नासिर हुसैन के पास मौजूद उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हटवाए जा सकें। लेकिन नासिर ने इन्हीं तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल कर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उन पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया।

सरबजीत कौर ने बताया कि वह लाहौर हाईकोर्ट में चल रही याचिका की सुनवाई के दौरान अपना बयान दर्ज कराना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि 6 मार्च की सुबह करीब 7 बजे जब एक टैक्सी उन्हें अदालत ले जाने के लिए नासिर के घर पहुंची, तो नासिर और उसके परिवार के लोगों ने उन्हें कोर्ट जाने से रोक दिया। परिवार ने कहा कि अगर वह अदालत गईं तो इससे परेशानी खड़ी हो सकती है।

सरबजीत कौर ने यह भी कहा कि वह नासिर हुसैन, उसकी पहली पत्नी और उसकी बेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती हैं।इस मामले में सरबजीत कौर और एडवोकेट अली चंगेजी संधू के बीच हुई बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। यह बातचीत 5 मार्च को हुई थी, जिसे वकील ने बाद में सार्वजनिक किया।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें सरबजीत कौर साफ तौर पर कहती नजर आती हैं कि वह पाकिस्तान में नहीं रहना चाहतीं और जल्द से जल्द भारत लौटना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें एजेंसियों से डर लगता है, लेकिन वह अपने साथ हुई घटनाओं के खिलाफ कोर्ट में सच बताना चाहती हैं और दोषियों को सजा दिलाना चाहती हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा

|

|

|

पंजाब में अस्पताल पर फायरिंग पंजाब के नवांशहर जिले में

|

|

|

Jalandhar में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत

|

|

|

|

|

|

जालंधर के मेहतपुर क्षेत्र के उदोवाल गांव में एक कबड्डी

|

|

|

हरियाणा के कई जिलों में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क