View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के राओवाली गांव के पास स्थित यूनिक फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार दोपहर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक मामूली गलती ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। तेल भरवाने आई एक थार सवार महिला और उसके साथियों ने पेट्रोल पंप के कारिंदे पर हमला कर दिया। इस हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीजल की जगह पेट्रोल डालने पर भड़का विवाद
पेट्रोल पंप के मालिक निरंजन कैंथ ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक महिला अपनी महिंद्रा थार गाड़ी में तेल डलवाने आई थी। पंप पर तैनात कर्मचारी जतिन से गलती हो गई और उसने डीजल की जगह गाड़ी में पेट्रोल डाल दिया। इस गलती का पता चलते ही महिला अत्यधिक क्रोधित हो गई और उसने तुरंत अपने रिश्तेदारों को फोन करके मौके पर बुला लिया।

मदद का भरोसा देने के बावजूद की गई मारपीट
पंप मालिक का कहना है कि उन्होंने महिला को विश्वास दिलाया था कि गाड़ी को मैकेनिक से बिल्कुल ठीक करवा दिया जाएगा और वे खुद मैकेनिक को लेने के लिए निकल गए थे। हालांकि, उनके जाते ही महिला के रिश्तेदारों ने पंप पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कर्मचारी जतिन को घेर लिया और उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। हमलावर जाते समय जतिन का मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए।

पंप पर तोड़फोड़ और पुलिस की कार्रवाई
आरोपियों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, उन्होंने पेट्रोल पंप परिसर में लगे वाटर कूलर, फूलों के गमले और वहां खड़ी एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना मकसूदां के एएसआई राजिंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है और मालिक के बयान दर्ज कर लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया से पंजाब आई है आरोपी महिला
पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि थार सवार महिला एक NRI है, जो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से पंजाब आई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और घायल जतिन का जालंधर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ड्यूटी के दौरान हुए एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में धमकियों का सिलसिला रुकने का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के मिनेसोटा स्टेट के कोलंबिया हाइट्स

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में देर रात से कई इलाकों में

|

|

|

उत्तर भारत के कई पहाड़ी इलाकों में ठंड और बारिश

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। आज है बसंत पंचमी का त्योहार जालंधर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने राज्य के नागरिकों को

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क