ख़बरिस्तान नेटवर्क : मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉलर में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रोनाल्डो अपने लग्जरी प्राइवेट जेट से रात को सऊदी अरब से उड़ान भरकर स्पेन पहुंच गए हैं। उनके प्राइवेट जेट बॉम्बार्डियर ग्लोबल एक्सप्रेस 6500 ने रात 8 बजे रियाद से उड़ान भरी और रात 1 बजे रियाल मैड्रिड पहुंचा।
पत्नी और बच्चों के साथ रियाद में रहते हैं रोनाल्डो
रोनाल्डो सऊदी अरब के रियाद में अपनी पत्नी जॉर्जिना रोड्रिग्ज और 5 बच्चों के साथ रहते हैं। पर हाल ही में सऊदी पर हुए हमले के कारण उन्हें इस देश को छोड़ना पड़ा। फ्लाइट डेटा से पता चलता है कि रोनाल्डो का जेट मिस्र और भूमध्य सागर के ऊपर से होते हुए स्पेन पहुंचा।
ऊदी प्रो लीग में खेलते हैं रोनाल्डो
रोनाल्डो इस समय सऊदी प्रो लीग में अल-नस्र (Al-Nassr FC) के लिए खेलते हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब £4.88 लाख प्रतिदिन कमाते हैं। शनिवार को Al Fateh SC के खिलाफ 3-1 की जीत में उन्हें मांसपेशियों की चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा।बढ़ते तनाव के कारण अल-नस्र का एशियन चैंपियंस लीग टू क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी स्थगित कर दिया गया है।
साल 2024 में खरीदा था लग्जरी प्राइवेट
आपको बता दें कि रोनाल्डो ने साल 2024 में नया Bombardier Global Express 6500 खरीदा था, जिसकी कीमत लगभग £61 मिलियन है। उन्होंने यह जेट अपना पुराना Gulfstream G200 बेचकर खरीदा था। इस प्राइवेट जेट में 15 यात्रियों की क्षमता है। इसमें लग्जरी सीटिंग एरिया, डबल बेड वाला सुइट और अलग शॉवर एरिया जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। जेट पर उनका लोगो और गोल सेलिब्रेशन की सिलुएट भी कस्टमाइज की गई है।