View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने पाकिस्तान जाने वाली अकेली महिला श्रद्धालुओं के वीज़ा आवेदन पर कड़े नियम लागू कर दिए हैं। यह फैसला उस घटना के बाद लिया गया है, जिसमें पंजाब की सरबजीत कौर पाकिस्तान जाकर वापस नहीं लौटीं, बल्कि वहां नाम बदलकर निकाह कर लिया।

SGPC के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि सरबजीत कौर के मामलों की समय रहते जांच होनी चाहिए थी। उन्होंने सवाल उठाया कि महिला के नाम बदलने और निकाह की जानकारी मीडिया में आने के बाद साफ है कि वह पहले से पाकिस्तान में किसी संपर्क में थी, फिर भी जांच एजेंसियां इसकी भनक क्यों नहीं लगा पाईं।

अकेली महिला के पाकिस्तान वीज़ा पर सख्ती

SGPC ने घोषणा की है कि अब वह अकेली महिला यात्रियों के पाकिस्तान वीज़ा आवेदन को आगे नहीं बढ़ाएगा। यह निर्णय संभावित जोखिमों को देखते हुए लिया गया है।

सरबजीत कौर लौटी ही नहीं

सरबजीत कौर 4 नवंबर को 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान गई थीं, लेकिन वापसी जत्थे में शामिल नहीं हुईं। उनके इमिग्रेशन फॉर्म में राष्ट्रीयता और पासपोर्ट नंबर खाली पाए जाने से संदेह बढ़ा, जिसके बाद भारतीय एजेंसियों ने पाक अधिकारियों से संपर्क कर जांच शुरू की। अब पुष्टि हुई है कि सरबजीत ने पाकिस्तान में निकाह कर लिया है।

पाकिस्तान गुरुद्वारा कमेटी ने भी उठाए थे सवाल

इस घटना पर पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह अरोड़ा ने भी सुझाव दिया था कि अकेली महिलाओं को पाकिस्तान यात्रा की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। SGPC ने अब इस दिशा में नियमों में बदलाव किया है।

2018 का मामला भी आया था सामने

यह पहला मामला नहीं है। 2018 में भी होशियारपुर की किरण बाला पाकिस्तान जाकर धर्म परिवर्तन कर मुसलमान युवक से निकाह कर चुकी है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज थे।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण का विशेष

|

|

|

अमेरिका-इजरायल के हमलों और जारी युद्ध के बीच ईरान में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के मॉडल टाउन से धोखाधड़ी और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने बुधवार को छुट्टी का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस ने संतोखपुरा में डॉक्टर यशपाल

|

|

|

जालंधर में इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर Varinder Ghuman की कुछ माह

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क