ख़बरिस्तान नेटवर्क : चांदी की चमक दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। जिस कारण आज एक किलो चांदी की कीमत 3 लाख रुपए से भी ऊपर पहुंच गई है। चांदी में 14 हजार रुपए की तेजी देखी गई है। पिछले हफ्ते ही चांदी 2.87 लाख रुपए थी। पर सोमवार को चांदी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3 लाख पार कर गई।
1 महीने में 3 लाख तक पहुंची
15 दिसंबर 2025 को चांदी पहली बार 2 लाख रुपए तक पहुंची थी। जिसके अब 3 लाख के पार हो गई है। चांदी को 2 से 3 लाख रुपए तक पहुंचने में सिर्फ 1 महीने का समय लगा है। जबकि 1 से 2 लाख रुपए तक पहुंचने पर चांदी को 9 महीने लगे थे। वहीं 50 हजार से 1 लाख रुपए तक पहुंचने पर 14 साल लग गए थे। हालांकि, सर्राफा बाजार में चांदी आज करीब 12 हजार रुपए बढ़कर 2.94 लाख रुपए किलो पर है।