एक्ट्रेस सोनम बाजवा के न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान गोवा में किए गए डांस परफॉर्मेंस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्टेज पर शॉर्ट कॉस्ट्यूम पहनकर डांस करने पर सोशल मीडिया पर कई पंजाबी यूजर्स ने नाराजगी जताई है।
सोनम का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा कि छोटे कपड़े पहनकर सोनम पंजाब की संस्कृति का जुलूस निकलवा रही हैं, यह पंजाब का सभ्याचार नहीं है। कुछ गुस्साए यूजर्स ने तो सोनम को “फेल हीरोइन” तक कह डाला।
परफॉर्मेंस के दौरान सोनम के डांस मूव्स पर भी सवाल उठाए गए। यह पहली बार नहीं है जब सोनम बाजवा किसी विवाद में फंसी हों। इससे पहले वह एक फिल्म में शराब और सिगरेट पीने के सीन तथा मस्जिद में शूटिंग को लेकर भी विवादों में आ चुकी हैं।
शाही इमाम से मांगनी पड़ी थी माफी
पूर्व में पंजाबी फिल्म ‘पिट सियापा’ की शूटिंग के दौरान सोनम बाजवा और उनकी टीम फतेहगढ़ साहिब की एक मस्जिद में शूटिंग को लेकर विवादों में घिर गई थी। इस पर पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कड़ा एतराज जताते हुए इसे बेअदबी करार दिया था और एफआईआर की मांग की थी। बाद में सोनम और उनकी टीम ने माफी मांगकर मामला शांत कराया था।