View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। 9 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है और दिन में तेज धूप निकलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य से करीब 6 डिग्री अधिक हो गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में रिकॉर्ड किया गया। हालांकि रविवार को कुछ स्थानों पर अचानक कोहरा भी देखने को मिला। अमृतसर में दृश्यता शून्य दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था, वह अब इस क्षेत्र से आगे बढ़ चुका है। इसके कारण फिलहाल पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा और आने वाले दिनों में मौसम ज्यादातर साफ और शुष्क रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क रहने के आसार हैं और बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

अगले चार दिन शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक अगले चार दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 1–2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.7 से 18.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। साथ ही अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब में अस्पताल पर फायरिंग पंजाब के नवांशहर जिले में

|

|

|

Jalandhar में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत

|

|

|

|

|

|

जालंधर के मेहतपुर क्षेत्र के उदोवाल गांव में एक कबड्डी

|

|

|

हरियाणा के कई जिलों में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क