ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस ने संतोखपुरा में डॉक्टर यशपाल के घर पर फायरिंग मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और बाइक भी बरामद कर ली है। हालांकि पुलिस की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पर दोपहर को पुलिस प्रैस कॉन्फ्रैंस कर इस मामले में बड़े खुलासे कर सकती है।
28 फरवरी को हुई थी फायरिंग
आपको बता दें कि 28 फरवरी की देर रात करीब 1 बजकर 40 मिनट पर बाइक पर लोग आते हैं। जिनमें से एक आरोपी बाइक से उतरता है और वह पहले घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर फायरिंग करता है। गाड़ी पर फायरिंग करने के बाद वह डॉक्टर के घर पर गोलियां चलाता है।
हमलावरों ने चलाई थी 10 राउंड गोलियां
घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। जिसके बाद से पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तालाश में जुट गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। हमलवारों ने डॉक्टर के घर और कार पर 10 गोलियां चलाई थी।