गुड मॉर्निंग जी।
आज है पंजाबी गायक गुरदास मान का जन्मदिन
बॉलीवुड एक्टर और उनकी पत्नी का हुआ एक्सीडेंट
बॉलीवुड एक्टर और यूट्यूबर आशीष विद्यार्थी व उनकी पत्नी रूपाली का गुवाहाटी में एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि वह इस हादसे में बाल-बाल बच गए हैं। पूरा पढ़ें
पंजाब-चंडीगढ़ में घना कोहरा, पहली बार रेड अलर्ट जारी
पंजाब और चंडीगढ़ में शुक्रवारकई जिलों में घना कोहरा का कहर देखने को मिला । मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है। पूरा पढ़ें
BCCI ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को IPL से किया बाहर
BCCI ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर कर दिया है। BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को इसके निर्देश दिए थे। पूरा पढ़ें
पंजाब में ज्यूलरी शॉप को चोरों ने बनाया निशाना
पंजाब में आए दिन लूट-चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं और यह रुकने का नाम भी नहीं ले रही। अब ताजा मामला रोपड़ के बलाचौर से सामने आया है। पूरा पढ़ें
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति हिरासत में
अमेरिका ने वेनेजुएला पर सैन्य हमला कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने का दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूरी दुनिया को जानकारी दी है। पूरा पढ़ें
CM मान 26 जनवरी को इस जिले में फहराएंगे तिरंगा
पंजाब सरकार ने गणतंत्र दिवस को लेकर राज्य में ध्वजारोहण कार्यक्रमों की लिस्ट जारी कर दी है। पूरा पढ़ें
पंजाब के युवाओं को बड़ा तोहफा: 17 हजार सरकारी नौकरियां
पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 राहत और खुशखबरी लेकर आया है। पूरा पढ़ें
पंजाब में सुबह-सुबह युवक की गोलियां मारकर हत्या
पंजाब के मोगा में सुबह-सुबह एक व्यक्ति की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान उमरसीर के रूप में हुई है। पूरा पढ़ें
अमृतसर पुलिस ने 15 अलग-अलग जगहों पर की रेड
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूपों के मामले में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने अपनी जांच तेज कर दी है। पूरा पढ़ें
जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर ट्रक-बस की टक्कर के बाद हंगामा
जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के पास ट्रक और प्राइवेट बस की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हो गया। हादसे के तुरंत बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
आज 4 जनवरी 2026 से माघ मास की शुरूआत हो रही है। आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे। आज कोई व्रत या त्योहार नहीं है। वार के हिसाब से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो सूर्य देव को समर्पित होता है।
आज का राशिफल
मेष राशि- आज आपके अंदर ऊर्जा रहेगी, लेकिन जरूरी है कि आप उसे सही दिशा में लगाएं। एक साथ बहुत कुछ करने से बेहतर है कि कोई एक जरूरी काम चुनें और उसे पूरा करें। ऑफिस या घर में बातचीत से कई अटकी बातें सुलझ सकती हैं। गुस्से में बोले गए शब्द नुकसान कर सकते हैं, इसलिए शांत रहना आपके फायदे में रहेगा। शाम के समय परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।
वृषभ राशि- आज का दिन भले ही थोड़ा धीमा लगे, लेकिन भरोसेमंद रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। घर के काम हों या रिश्ते, सब कुछ आराम से निपटेगा। किसी अपने से खुलकर बात करने से अंदर का तनाव कम होगा। सेहत सामान्य रहेगी, बस थकान लगे तो खुद को आराम दें। रात को नींद अच्छी आएगी।
मिथुन राशि- आज दिमाग काफी एक्टिव रहेगा और बात करने का मन ज्यादा करेगा। दोस्तों या सहकर्मियों से बातचीत में कोई अच्छा आइडिया मिल सकता है। काम में बार-बार दिशा बदलने से बचें। प्रेम और रिश्तों में साफ और सीधी बात रखें, इससे गलतफहमी नहीं होगी। शाम तक अपने काम को लेकर संतोष महसूस करेंगे।
कर्क राशि- आज मन शांत और संतुलित रहेगा। परिवार के साथ जुड़ाव महसूस होगा और घर का माहौल अच्छा रहेगा। कामकाज की रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन दिशा सही रहेगी। पैसों में फालतू खर्च से बचें। भावनाओं में बहकर फैसले लेने से बचें, तभी दिन सुकून देगा।
सिंह राशि- आज आत्मविश्वास अच्छा रहेगा और आपकी बात को महत्व भी मिलेगा। ऑफिस में आपकी राय सुनी जा सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि आत्मविश्वास अहंकार में न बदले। रिश्तों में थोड़ा झुकना और सामने वाले को समझना जरूरी रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, बस ज्यादा भागदौड़ से बचें।
कन्या राशि- आज जिम्मेदारियों का बोझ महसूस हो सकता है, लेकिन आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। ऑफिस और घर दोनों जगह संतुलन बनाना जरूरी रहेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें, थोड़ा आराम भी जरूरी है। रात तक संतोष और स्थिरता महसूस होगी।
तुला राशि- आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें संभालने में सक्षम रहेंगे। काम में ध्यान रखें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही परेशानी बन सकती है। रिश्तों में साफ-साफ बातचीत करें, मन में बात दबाकर न रखें। शाम के समय राहत और सुकून महसूस होगा।
वृश्चिक राशि- आज सोचने और समझने का दिन है। पैसों और रिश्तों में सावधानी रखना जरूरी रहेगा। काम में धीरे-धीरे लेकिन पक्के कदम उठाएं। किसी पुराने दोस्त से बातचीत हो सकती है, जो मन को अच्छा लगेगी। दिन सीख देने वाला रहेगा।
धनु राशि- आज संतुलन बनाकर चलने का दिन है। काम और निजी जीवन दोनों में तालमेल जरूरी रहेगा। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और बातचीत से रिश्ता मजबूत होगा। दिन के अंत में मन हल्का और खुश रहेगा।
मकर राशि- आज भावनाएं थोड़ी गहरी रह सकती हैं। किसी बात को लेकर मन में उलझन हो सकती है, लेकिन गुस्से या जिद से बचें। काम में धैर्य रखें, मेहनत का फल मिलेगा। किसी अपने से दिल की बात साझा करने से राहत मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि- आज मन खुला और पॉजिटिव रहेगा। नए लोगों से मिलना या कहीं जाना फायदेमंद हो सकता है। काम में नए मौके या नई जानकारी मिल सकती है। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। कुल मिलाकर दिन उत्साह से भरा रहेगा।
मीन राशि- आज भावनात्मक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। रचनात्मक कामों में मन लगेगा और किसी अपने से जुड़ाव बढ़ेगा। खर्च सोच-समझकर करें। शाम तक मन प्रसन्न रहेगा और अंदर से संतोष महसूस होगा।