ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर हाइट्स में संदिग्ध परिस्थितियों में कैंब्रिज स्कूल की छात्रा की मौत के मामले में नई अपडेट सामने आई है। इस घटना को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आी है। जिसमें दिख रहा है कि बच्ची स्कूल से अकेली बाहर निकल रही है।
स्कूल से निकलते दिखी बच्ची
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक बच्ची करीब 4 बजकर 38 मिनट पर स्कूल से बाहर निकल रही है। स्कूल से बाहर निकलने के बाद वह एक ऑटो में बैठ जाती है। कहा जा रहा है कि इसी ऑटो में बैठकर बच्ची जालंधर हाइट्स पहुंची होगी।
परिवार वालों ने स्कूल पर उठाए सवाल
वहीं परिवार वालों ने स्कूल का रजिस्टर भी चैक किया। जिसमें 10 में से 7 बच्चे स्कूल आए हुए थे। परिवार वालों का कहना है कि स्कूल 7 बच्चों की भी सुरक्षा नहीं कर पा रहा। आपको बता दें कि पीड़ित परिवार ने बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है और देर रात स्कूल के बाहर प्रदर्शन भी किया था।