ख़बरिस्तान नेटवर्क : इस समय पूरे देश में LPG गैस सिलेंडर का संकट गहराया हुआ है। पंजाब भी इससे अछूता नहीं रहा है। पंजाब में भी लोग लगातार कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर लेने के लिए परेशान हो रहे हैं। वहीं अब इस मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है।
जमाखोरों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
सीएम मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पंजाब के सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह पंजाब में कहीं भी LPG गैस की कमी नहीं आने आने दी जाएगी। जमाखोरी या फिर ब्लैक में सिलेंडर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

3500 रुपए में बिक रहा है गैस सिलेंडर
कमर्शियल सिलेंडर न मिलने के कारण होटल-रेस्टोरेंट काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कमर्शियल सिलेंडर ब्लैक में खरीदने पड़ रहे हैं। जो कमर्शियल सिलेंडर पहले 1600 रुपए का मिलता था, अब उसके लिए होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को 3500 रुपए तक देना पड़ रहा है।
सिलेंडर बुक कराने का सर्वर डाउन
सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर ही नहीं बल्कि घरेलू सिलेंडर भी नहीं मिल रहे हैं। लोग सिलेंडर बुक कराने की कोशिश कर रहे हैं, पर सर्वर डाउन होने के कारण बुक नहीं करा पा रहे हैं। वहीं कई जगहों पर लोग एजेंसियों के बाहर सिलेंडर खरीदने के लिए लाइनों में लगे हुए हैं।