गुड मॉर्निंग जी।
आज है बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का बर्थडे
बदमाशों ने पंजाबी सिंगर का किया पीछा
पंजाब में एक बार फिर से सिंगर को निशाना बनाया गया है। पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर नवांशहर के पास बदमाशों ने पहले उनकी कार को पीछा करके रोकने की कोशिश की। पूरा पढ़ें
देश में पहली बार किसी को इच्छा मृत्यु मिली
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 31 साल के युवक हरीश राणा को इच्छा मृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की मंजूरी दे दी है। पूरा पढ़ें
जालंधर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त
जालंधर में गांधी कैंप के पास FCI गोदाम के पास एक व्यक्ति शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान शिबू के रूप में हुई है। पूरा पढ़ें
देश में LPG की किल्लत, लगी लंबी लाइनें
ईरान-इज़रायल और अमेरिका के बीच लगातार चल रहे जंग के कारण भारत में LPG सिलेंडर की परेशानी झेलनी पड़ रही है। पूरा पढ़ें
मोहाली में विदेशी महिला की सड़क एक्सीडेंट में मौत
पंजाब के मोहाली में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक विदेशी महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला करीब 10 फुट हवा में उछलकर गिर गई। पूरा पढ़ें
पंजाब में लगातार 3 दिन बारिश के आसार
पंजाब में लगातार 3 दिन तेज हवाओं और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय बादल छाए हुए हैं। पूरा पढ़ें
जालंधर में नहीं थम रहा देह व्यापार!
जालंधर में बस स्टैंड के पास सरेआम देह व्यापार का काम हो रहा है। इसे रोकने के लिए जो काम पुलिस को करना चाहिए, वह काम लोगों को करना पड़ रहा है। पूरा पढ़ें
लुधियाना में बाप-बेटे पर जानलेवा हमला
लुधियाना में दिन-ब-दिन बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहें हैं और बिना किसी डर के वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पूरा पढ़ें
पंजाब विधानसभा में लगे Shame-Shame के नारे
पंजाब बजट सेशन में एक बार फिर से हंगामा देखने को मिला। जहां सदन में एक ओर शेम-शेम के नारे लगे… पूरा पढ़ें
NRI पंजाबी दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत
दिल्ली से अमृतसर से आ रहे पंजाबी दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान रंजीत सिंह संधू (63) और उनकी पत्नी सतिंदर कौर (61) के रूप में हुई है। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
आज का पंचांग 12 मार्च 2026, गुरुवार: हिंदू पंचांग के अनुसार आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज मूल नक्षत्र और सिद्धि योग का विशेष प्रभाव रहेगा। इस दिन भगवान आदिनाथ जयंती और तप कल्याणक दिवस भी मनाया जाएगा, जो जैन धर्म में विशेष महत्व रखता है। आज राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक रहेगा, इसलिए इस समय नए शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। वहीं कुछ समय ऐसे भी हैं जब शुभ चौघड़िया बन रहे हैं, जिनमें नए कार्य, यात्रा या निवेश करना शुभ माना जाता है।
आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय अभी खास है, आपको इस समय किसी भी तरह का गुस्सा नहीं करना है। इस समय आपको नौकरी के कारण विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है या फिर नौकरी में बदलाव के साथ परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि भी संभव है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस समय वृषभ राशि के लोगों को अपना काम ईमानदारी और आत्मविश्वास से करना होगा। आपकी इनकम भी इस समय बढ़ सकती है। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के मौके भी आपके पास आ सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आपके पास कई ऐसे मौके आ रहे हैं, जब आपकी जिम्मेदारियां प्रोफेशनल लाइफ में बढ़ सकती हैं। इस समय आपको अपने इमोशंस को भी काबू में रखना है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु संयत रहें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में दिक्कतों वाला समय रहेगा, धन हानि के संकेत हैं। इस समय कोशिश करें कि किसी भी तरह के निवेश करने से बचें। अगर आपकी फैमिली में तू-तू,मैं-मैं की स्थिति है, तो जुबान पर कंट्रोल रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। आपको इस समय बिजनेस और हेल्थ दोनों पर ध्यान देना चाहिए। फैसले सोच समझकर लें। हेल्थ भी थोड़ी दिक्कत दे सकती है। लवलाइफ अच्छी रहेगी। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को पर्सनल लाइफ में इस समय दिक्कतें आ सकती हैं। आपको बीपी के लिए खास ध्यान देना चाहिए। बीपी लो और हाई हो सकता है।लेकिन घबराएं नहीं, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बिजनेस आज ठीकठाक रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए मेंटली स्थिति परेशान करने वाली हो सकती है। आप बहुत लो फील करेंगे। हेल्थ आपकी मीडियम रहेगी। बिजनेस भी आपका मीडियम दिख रहा है। कुल मिलाकर आपको आज आराम करना चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को खास तौर पर ध्यान देना है और आपके लिए यह समय पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में खास रहेगा। आपको हर तरह से सपोर्ट दिखाना है, अपने पार्टनर को लेकर। पर्सनल लाइफ आपकी अच्छी है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक वालों के लिए समय अभी अनुकूल है। आपको खास तौर पर पार्टनर की हेल्थ पर ध्यान देना है। नोकरी में भी समस्याएं आ सकती है। प्रेम-संतान लगभग ठीक रहेगा।
मकर राशि
खर्च की अधिकता के कारण आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन इसका बहुत अधिक असर आपकी लाइफ परनहीं होगा। घर में लाइफ पार्टनर से लड़ाई के संकेत हैं। हेल्थ, लव और बिजनेस आपके लिए सही है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों की इनकम में बहुत अधिक वृद्धि होगी। आपका मन इस समय परेशानी दे सकता है। लो फील करेंगे। स्वास्थ्य ठीक है। लवलाइफ और व्यापार अच्छा है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए परिस्थितियां प्रतिकूल होने वाली हैं। आपको अपनी हेल्थ पर ध्यान देना होगा। आपकी लवलाइफ भी आज लगभग ठीक है। कुल मिलाकर आपको इस समय हेल्थ और पर्सनल लाइफ पर खास ध्यान देना है।