ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब बजट सेशन में एक बार फिर से हंगामा देखने को मिला। जहां सदन में एक ओर शेम-शेम के नारे लगे तो वहीं दूसरी तरफ वित्तमंत्री हरपाल चीमा और सुखपाल खैहरा के बीच तीखी नोंक-झोंक भी देखने को मिली। हरपाल चीमा ने सुखपाल खैहरा को यहां तक कह दिया कि इसका ईलाज करवाओ, पैसे मैं दे दूंगा।
चीमा और खैहरा के बीच हुई नोंक-झोंक
वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने सुखपाल सिंह खैहरा के एक इंटरव्यू का जिक्र किया। इसके बाद सदन में “शेम-शेम” के नारे लगने लगे।यह व्यक्ति हमारी माताओं-बहनों की कोख तक जाने की बात करता है। कल किसी लग्जरी गाड़ी में बैठा होगा, क्योंकि ये लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। बंदा बनकर एक मिनट सुन लो। इस पर चीमा और खैहरा के बीच बहस बढ़ गई और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
पंजाब विधानसभा में बदमाशी करता है ये
चीमा ने स्पीकर से कहा कि यह बदमाशी करता है। इस पर आम आदमी पार्टी के विधायक खड़े हो गए। उनका कहना था कि यह पंजाब विधानसभा में बदतमीजी करता है और हमारी औरतों के बारे में गलत बोलता है। जहां मर्जी आ जा, बाहर आ जा। तेरे जैसे कई बदमाशों की बदमाशी निकाली है।
इसका ईलाज करवाओ, पैसे मैं दूंगा
चीमा ने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर पढ़ रहा था कि कहीं लिखा था तेल चोरी की, कहीं तिरपाल चोरी करते पकड़े गए और कहीं 12वीं की डिग्री छिपाते पकड़े गए। अगर मन में चोर हो, तभी चीजें छिपाई जाती हैं। हमारी डिग्री कहीं भी चेक करवा लो। तेरी तरह नहीं कि किसी और को अपनी जगह बैठाकर पेपर पास कर लिया हो। जहां भी इसे पब्लिक प्लेटफॉर्म मिलता है, वहां गलत बोलता है। पैसे मैं दे दूंगा, इसका ईलाज करवा लो।