गुड मॉर्निंग जी।
आज है बॉलीवुड एक्ट्रैस दिशा पाटनी का बर्थडे
जालंधर में BMS Fashion शोरुम पर फायरिंग
जालंधर में किशनपुरा चौक के पास BMS Fashion शोरुम में गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद आस-पास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया। पूरा पढ़ें
लुधियाना में हरजोत बैंस के पीछे-पीछे दौड़े भाजपा नेता
लुधियाना में निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस क्लीन पंजाब मिशन के फील्ड का जायजा लेने पहुंचे थे। पूरा पढ़ें
वंदे भारत अब नहीं रुकेगी जालंधर सिटी, बदला रूट
जालंधर के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया है। पूरा पढ़ें
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में धमाका, सेना के 2 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार को LoC के पास जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में सेना के 2 जवान घायल हो गए हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरा पढ़ें
इंग्लैंड में पंजाबी युवक की किरच मारकर ह’त्या
इंग्लैंड में पंजाबी नौजवान की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 26 साल के गुरभेज सिंह के रूप में हुई है जो तरनतारन के महिंदीपुर गांव का रहने वाला था। पूरा पढ़ें
पंजाब में कॉकरोच जनता पार्टी करेगी प्रदर्शन
दिल्ली में प्रदर्शन करने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी पंजाब में प्रदर्शन करेगी। पार्टी 13 जून को अमृतसर में प्रदर्शन करने की तैयारी में है। पूरा पढ़ें
जालंधर का अर्जुन राजपूत इंडिया U-19 में सिलेक्ट
जालंधर के युवा क्रिकेटर अर्जुन राजपूत का टीम इंडिया के अंडर 19 टीम में सिलेक्ट हो गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका दौरे के लिए उनके नाम का चयन किया गया। पूरा पढ़ें
कनाडा में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
कनाडा में भारतीय नागरिकों, खासकर अंतरराष्ट्रीय छात्रों के डूबने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भारत सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पूरा पढ़ें
पंजाब में बारिश-आंधी का ऑरेंज अलर्ट
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्यभर में बारिश, तेज आंधी और कई इलाकों में ओलावृष्टि के चलते लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। पूरा पढ़ें
Canada ने अकाली नेता बंटी रोमाणा को नहीं दी एंट्री
शिरोमणि अकाली दल उप प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को कनाडा जाने से रोक दिया गया है। उन्हें कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट से ही वापिस भारत के लिए लौटना पड़ा। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
आज त्रयोदशी – 04:07 सायं तक है, आज शनिवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 08:52 प्रात: से 10:37 प्रात: तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज कृत्तिका – 01:16 ए एम, जून 14 तक का योग है। चन्द्रमा आज मेष में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 05:23 प्रात: और सूर्यास्त 07:20 सायं बजे होगा।
आज का राशिफल
मेष राशि- आज दिमाग से फैसले लें, भावनाओं में बहने से बचें। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा, पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक है, लेकिन आंखों और सिरदर्द से सावधान रहें।
वृषभ राशि- आज शांत रहकर सोच-समझकर कदम उठाएं। काम में नई दिशा मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में गहराई आएगी, पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। घर में धार्मिक या सकारात्मक माहौल रहेगा। सेहत सामान्य है, लेकिन ठंडी चीजों से बचें और आराम करें।
मिथुन राशि- आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप संभाल लेंगे। ऑफिस में मेहनत का फायदा मिलेगा। पैसा आएगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। रिश्तों में भरोसा बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार में शांति रहेगी। सेहत सामान्य है, लेकिन नियमित दिनचर्या बनाए रखें।
कर्क राशि- आज काम थोड़ा ज्यादा रह सकता है। सुबह से ही भागदौड़ बनी रहेगी। ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन शाम तक मामला शांत हो जाएगा। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा तो मन हल्का रहेगा। रिश्तों में गुस्से से बचना जरूरी है। पैसों के मामले में सोच-समझकर खर्च करें। सेहत में थकान महसूस हो सकती है।
सिंह राशि- आज दिन कामकाज के लिहाज से ठीक रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे। सीनियर आपकी मेहनत नोटिस कर सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन में छोटी बातों को तूल न दें। पार्टनर से खुलकर बात करेंगे तो गलतफहमी दूर होगी। घर में माहौल शांत रहेगा। सेहत ठीक है, लेकिन थकान और सिरदर्द से बचने के लिए आराम भी जरूरी है।
कन्या राशि- आज काम ज्यादा रहेगा और भागदौड़ भी हो सकती है। समय पर काम पूरा करना जरूरी रहेगा। पैसों की स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन फिजूल खर्च से बचें। रिश्ते में साफ-साफ बात करना जरूरी है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत में त्वचा या एलर्जी की हल्की समस्या हो सकती है, साफ-सफाई का ध्यान रखें।
तुला राशि- आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। काम में दबाव रह सकता है, लेकिन आप धीरे-धीरे सब संभाल लेंगे। पैसों को लेकर जल्दबाजी में फैसला न लें। निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम जीवन में ईगो से बचें, नहीं तो बात बढ़ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत में पेट या गले से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि- आज संतुलन बनाकर चलने का दिन है। काम में नई योजना शुरू हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। निवेश का विचार बना सकते हैं, लेकिन सलाह लेकर ही कदम उठाएं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, अविवाहित लोगों के लिए अच्छा समय है। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। सेहत ठीक है, बस ज्यादा थकान से बचें।
धनु राशि- आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी या नया मौका मिल सकता है। आपकी बात को महत्व मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, अतिरिक्त कमाई के संकेत हैं। प्रेम जीवन में अच्छा समय रहेगा, पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत ठीक है, लेकिन देर रात तक जागने से बचें।
मकर राशि- आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी की चर्चा हो सकती है। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। प्रेम जीवन में धैर्य रखें, छोटी बात पर बहस न करें। घर में किसी जरूरी विषय पर बातचीत हो सकती है। सेहत के मामले में सावधान रहें, खासकर सीने, पेट या सांस से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
कुंभ राशि- आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व दोनों दिखेगा। ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिलेगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की बात आगे बढ़ सकती है। धन के मामले में दिन अच्छा है। प्रेम जीवन में मिठास रहेगी, पार्टनर से सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत सामान्य है, लेकिन नियमित व्यायाम फायदेमंद रहेगा।
मीन राशि- आज मेहनत का फल मिल सकता है। ऑफिस में आपकी कोशिशों की तारीफ होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा। परिवार में किसी अहम मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन तनाव से दूर रहें।