होशियारपुर सेंट्रल जेल में एक कैदी कि तरफ से आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इलाज न मिलने से परेशान कैदी ने जेल के अंदर ही चार नुकीली लोहे की कीलें निगल लीं, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार कैदी की पहचान Chandeep Singh के रूप में हुई है, जो गांव लालपुर भाना (महीलपुर) का रहने वाला है। वह एनडीपीएस और लड़ाई-झगड़े के मामले में सजा काट रहा था। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहा था और कई बार जेल प्रशासन से इलाज की मांग कर चुका था।
आरोप है कि उचित इलाज न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसी के चलते उसने शाम करीब 7 बजे जेल की दीवार से चार नुकीली कीलें निकालकर निगल लीं।घटना के बाद जेल कर्मचारियों ने तुरंत उसे Civil Hospital Hoshiarpur में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टर Rahul के अनुसार कैदी ने 4 से 5 आयरन नेल्स निगल ली हैं। स्कैन के दौरान उसके पेट में कीलें पाई गई हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि मामला गंभीर है और जरूरत पड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए Postgraduate Institute of Medical Education and Research (PGIMER) चंडीगढ़ रेफर किया जा सकता है। फिलहाल कैदी को अस्पताल में भर्ती कर 24 घंटे निगरानी में रखा गया है।इस घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।