जालंधर शहर के लोगों के लिए जरूरी सूचना है। 132 केवी अर्बन एस्टेट सब-स्टेशन से जुड़े 11 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर की बिजली सप्लाई आज 13 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी।बिजली विभाग के मुताबिक इस दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मॉडल टाउन, जीटीबी नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने बताया कि यह कट निर्धारित रखरखाव और तकनीकी कार्य के कारण किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार निर्धारित समय के भीतर काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई फिर से बहाल कर दी जाएगी। इसलिए लोगों को इस दौरान आवश्यक काम पहले से निपटाने की सलाह दी गई है।