जालंधर के मेयर वनीत धीर के पिता विनोद धीर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह उनके आवास पर पहुंचे। मंत्री रवजोत सिंह ने परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। विनोद धीर के निधन से शहर में शोक की लहर है और विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां परिवार को सांत्वना देने पहुंच रही है।
