View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि रातें अब भी सर्द बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार से 9 जनवरी तक राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे और शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस अवधि के बाद मौसम के धीरे-धीरे साफ होने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 3.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बठिंडा और फरीदकोट 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य के सबसे ठंडे जिले रहे। चंडीगढ़ में भी सुबह के समय धुंध छाई रही।

बारिश की कोई संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मलेरकोटला शामिल हैं। इसके साथ ही फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में शीत लहर चलने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर तेज रफ्तार हवाएं चल रही हैं। इसके असर से आने वाले चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

पंजाब के कई जिलों में घने कोहरे की संभावना

7 और 8 जनवरी को पंजाब के कई जिलों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में धुंध और शीत लहर का असर रहेगा। 9 जनवरी को भी कुछ जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है, हालांकि मौसम शुष्क रहेगा और बारिश नहीं होगी।

सोमवार रात साल की अब तक की सबसे ठंडी रात रही

वही देशभर में सर्दी लगातार बढ़ रही है। पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रभाव है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के ताबो और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार रात साल की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से करीब 10 डिग्री नीचे पहुंच गया। इससे झीलों, झरनों और नदियों की छोटी धाराओं में पानी जम गया।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। फरीदाबाद में स्कूल की छत पर गिरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत का एक बहुत बड़ा हिस्सा इन

|

|

|

|

|

|

फरीदाबाद में स्कूल की छत पर गिरी मकान की दीवार

|

|

|

पंजाब में लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सोशल

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका-ईरान के कारण पूरी दुनिया में कच्चे

|

|

|

फरीदाबाद में स्कूल की छत पर गिरी मकान की दीवार

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क