ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर से सिंगर को निशाना बनाया गया है। पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर नवांशहर के पास बदमाशों ने पहले उनकी कार को पीछा करके रोकने की कोशिश की। जब सिंगर ने अपनी गाड़ी नहीं रोकी तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी और फरार हो गए। खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
राणा सहोता ने सोश मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह अपने साथी कशविंदर सुमन के साथ मोहाली से वापस आ रहे थे। रात करीब 10:30 बजे जब उनकी कार बछवां टोल प्लाजा से लगभग 3 किलोमीटर आगे पहुंची, तो पीछे से आ रही एक संदिग्ध कार ने लगातार उनकी गाड़ी को लाइट मारनी शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने अपनी कार उनकी गाड़ी के बराबर लाकर उन्हें रुकने का इशारा किया।
हमलावर हवाई फायर करके हुए फरार
इस दौरान हमलावरों ने हथियार दिखाए और कार रुकवाने के लिए हवाई फायरिंग शुरू कर दी। राणा सहोता ने हिम्मत दिखाते हुए कार की रफ्तार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ा दी और किसी तरह हमलावरों से पीछा छुड़ाकर सीधे बंगां थाने पहुंच गए।