ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में दिन-ब-दिन बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहें हैं और बिना किसी डर के वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गिल गांव के पास बदमाशों ने एक व्यापारी और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने के बाद बदमाश नकदी लेकर फरार हो गए।
26 फरवरी को हुई थी लूट
डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक अशोक कुमार, अपने बेटे पुनीत कुमार के साथ अपनी एक्टिवा से घर जा रहे थे। पीछे से दो बाइक पर सवार 5 बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका, संतुलन बिगड़ने से एक बाइक सवार नीचे गिर गया। इसके बाद बदमाशों में से 2 ने मेरे बेटे पर हमला कर दिया और नकदी लेकर भाग गए। इस हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसके सिर और शरीर पर करीब 17 टांके आए हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप
पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि हमने इस घटना कि शिकायत पुलिस को दी। पर कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की तरफ से इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे हुई है और किसी पर केस दर्ज तक नहीं किया गया है।