ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में एक बार फिर से तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। काला संघियां रोड पर तेज रफ्तार टाटा सफारी ने बाइक सवार 2 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे युवक को आस-पास के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
देर रात 11 बजे हुए हादसा
लोगों के मुताबिक हादसा रात 11 बजे के आस-पास हुआ। तेज रफ्तार में आ रही सफारी ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। घटना के समय सड़क किनारे कुछ महिलाएं और एक छोटी बच्ची भी गुजर रही थीं, जो बाल-बाल बच गईं।
लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में एक युवक ने मृत घोषित करार दे दिया गया। जबकि दूसरे युवक की दोनों टांगें बुरी तरह फ्रैक्चर हो गई हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।