ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में 66 फुटी रोड पर एलीट पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो गया है। जिस कारण पेट्रोल-डीज़ल भरवाने आ रहे लोगों को निराश होकर वापिस लौट रहे हैं। वहीं पेट्रोल पंप पर भी लिख दिया गया है कि टेक्नीकल कारणों की वजह से पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया है और यह कल 11 बजे खुलेगा।
इस कारण बंद किया गया पंप
जब इस मामले में पेट्रोल पंप के कर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जिस गाड़ी में पेट्रोल और डीजल आ रहा था। वह रास्ते में खराब हो गई है। जिस कारण पंप पर आज पेट्रोल-डीजल नहीं पहुंच पाया है। इसलिए कल 11 बजे तक पेट्रोल पंप को बंद रखने का फैसला किया गया है।
पेट्रोल भरवाने आए लोग हुए मायूस
वहीं इस दौरान पेट्रोल और डीजल भरवाने आ रहे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि हम यहां पर तेल भरवाने के लिए आए थे। पर उन्होंने पेट्रोल डालने से मना कर दिया और कहा कि पेट्रोल-डीजल नहीं है। जिस कारण अब हमें दूसरे-पेट्रोल पंप पर जाकर तेल भरवाना होगा। क्योंकि बिना आज कोई काम नहीं हो पाएगा।