पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) ज़िले में स्थित बंगा से विधायक सुखविंदर कुमार सुखी को बड़ा सदमा लगा है। उनके पिता चौधरी राम किशन का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौधरी राम किशन पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।
क्षेत्र में शोक की लहर
उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।