No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर के विजय नगर इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां विधायक के घर से सटे उनके रिश्तेदार के मकान में आग लगने से 30 साल के रुबिका की झुलसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कमरे में पीवीसी शीटें लगी होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।

घटना के समय मानसिक रूप से अस्वस्थ रुबिका कमरे में बेड पर आराम कर रही थी। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह न तो समय रहते शोर मचा सकी और न ही बाहर निकल पाई, जिससे वह आग की चपेट में आ गई। आग से उठे जहरीले धुएं और तेज लपटों ने पूरे कमरे को घेर लिया।

दमकल अधिकारी का आया बयान

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के अधिकारी राजिंदर कुमार सहोता ने बताया कि देर शाम घर की दूसरी मंजिल में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि युवती को पहले ही रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है, जहां उसकी मौत हो गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियों की मदद ली गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं थाना नंबर-4 की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बुधवार सुबह पुलिस की टीम ने दोबारा मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। इस हादसे में कमरे के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार विजय नगर में कांग्रेस विधायक बिक्रम चौधरी का मकान है और उनके साथ रिश्तेदारी में ताया के बेटे का घर भी उसी परिसर में है। कुछ समय पहले ताया के बेटे मोहित की मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी सिमरत कौर अपनी दो बेटियों के साथ घर में रहती हैं। कमरे की दीवारों पर लगी पीवीसी शीटों के कारण आग तेजी से फैल गई और जहरीले धुएं ने हालात और गंभीर कर दिए।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। थाना-4 के प्रभारी अनु ने बताया कि मामले की जांच जारी है और परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश में धमकियां मिलने का सिलसिला रुकने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के जालंधर में नशे के खिलाफ

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में बुधवार सुबह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के बरनाला में स्थित ट्राइडेंट ग्रुप

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पटियाला में एक बार फिर से स्कूल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP)

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क