ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले कपिल की रातों-रात किस्मत बदल गई है। दरअसल उन्होंने मोहाली में 200 रुपए की लॉटरी खरीदी थी। जिसमें उनका डेढ़ करोड़ रुपए का ईनाम निकला। इतनी बड़ी ईनामी राशि देखकर उन्हें खुद यकीन नहीं हो रहा था कि वह अब करोड़पति बन गए हैं।
पंचकूला के रहने वाले हैं कपिल
कपिल पंचकूला के मौली गांव के रहने वाले हैं। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। एक दिन उन्होंने मोहाली में पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का 200 रुपए का टिकट खरीदा। उन्हें नहीं पता था कि यह टिकट उनकी बदल देगी। लॉटरी जीतने के बाद परिवार भी काफी खुश है। वहीं, परिवार वालों को अब लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।
परिवार में पत्नी और तीन बच्चे
कपिल देव एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनके पिता पंजाब कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कपिल सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, पर वेतन ज्यादा नहीं था। लेकिन वह भी चाहता था कि उसका जीवन बदले।