होशियारपुर में जालंधर -पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित चोलांग टोल प्लाज़ा के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक एक कार टोल प्लाज़ा पर परची कटवाने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य गाड़ी ने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में सवार तीन लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
मृतकों में दसूहा के रहने वाले मां और बेटा शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं तीसरा युवक गुरदासपुर जिले के गांव बाजेचक्क का निवासी बताया गया है।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।