ख़बरिस्तान नेटवर्क : सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड लीग में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को ऑक्शन में 2 लाख 55 हजार अमेरिकी डॉलर में खरीदा है। अबरार अब पहले ऐसे पाकिस्तान खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें किसी इंडियन फ्रेंचाइजी ने खरीदा है। जैसे ही सनराइजर्स ने अपने सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट किया तो भारतीय क्रिकेट फैंस भड़क उठे।
लोग कर रहे काव्या मारन की ट्रोलिंग
भारतीय क्रिकेट फैंस ने अबरार के खरीदे जाने को लेकर सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोग कह रहे हैं जो पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय के खिलाफ पोस्ट करता है कि अब उसे ही काव्या मारन ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि सनराइजर्स के बचे फैंस भी अब उनके साथ नहीं है
अबरार को खरीदने पर टीम ने दिया बयान
अबरार अहमद को ऑक्शन में खरीदने पर सनराइजर्स लीड्स की तरफ से बयान भी दिया गया है। टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने कहा- उनके पास काफी ज्यादा वेरिएसन है और इंग्लैंड के घरेलू खिलाड़ियों ने उन्हें पहले नहीं खेला है। हम ऑक्शन में अपने पास उपलब्ध हर खिलाड़ी के लिए उतरे थे। जैसे ही यह विकल्प उपलब्ध हुआ, इंटरनेशनल टीमों के कई बेहतरीन स्पिनर एक विकल्प के तौर पर मौजूद थे, लेकिन अबरार हमारी प्राथमिकता थे।