ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा में बजट सेशन के दौरान वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा के पोस्ट को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें लिखा हुआ है कि हजार रुपए के लिए गिद्दे डालने वाली सूरमे कहां से पैदा कर लेंगी। क्या वह इस पर माफी मांगेगे।
औरतों का अपमान करने का हक किसने दिया
हरपाल चीमा ने आगे कहा कि अगर हम औरतों और दलित महिलाओं का सम्मान करते हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि अगर विरोधी सिल्वर स्पून से पैदा हुए तो उन्हें औरतों के अपमान का हक किसने दिया। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल प्रताप बाजवा ने सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर खेद जताया।
AAP विधायक ने कार्रवाई की मांग की
इस मामले को लेकर आप विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। ये बताएंगे कि गरीब कैसे सूरमा पैदा करेंगे। इस मुद्दे को राज्य स्तर पर लेकर जाएंगे। इस मामले में कार्रवाई होगी। खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया गया है।
ऐसे हुआ निंदा प्रस्ताव पास
सुखपाल सिंह खैहरा के पोस्ट पर सदन में निंदा प्रस्ताव पेश किया गया। जिसके बाद सदस्यों ने अपने विचार रखे। आखिर में स्पीकर ने इस पर हां या ना में वोटिंग करवाई। स्पीकर ने हां वालों को कहा तो सत्ता पक्ष ने जोर से हां कहा। लेकिन विपक्ष ने नहीं कहा और चुप रहे। मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि विपक्ष या तो हां बोले या न बोले। उसके बाद स्पीकर ने कहा कि चुप को न समझा जाए। उसके बाद इस निंदा प्रस्ताव को पास कर दिया गया।