ख़बरिस्तान नेटवर्क : इज़रायल-अमेरिका की ईरान के साथ चले रहे युद्ध के कारण दुनियाभर में लगातार कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही है। हाल ये है कि कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार चली गई हैं। इसे कंट्रोल में रखने के लिए अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के बाकी देशों को भी रूस से तेल खरीदने की छूट दे दी है। हालांकि यह छूट अस्थाई तौर पर ही दी गई है।
11 अप्रैल तक मिली है छूट
अमेरिकी वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक उन्हीं रूसी कच्चे तेल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की डिलीवरी और बिक्री की जा सकती है जो 12 मार्च की रात से पहले जहाजों पर लोड हो चुके थे। यह छूट सिर्फ 11 अप्रैल तक के लिए दी गई है। सका मकसद दुनियाभर में तेल की सप्लाई बढ़ाना है, ताकि बढ़ती कीमतों पर लगाम लग सके।
जंग का सबसे ज्यादा फायदा रूस का हुआ
सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के मुताबिक 28 फरवरी को ईरान से जुड़ा संघर्ष शुरू होने के बाद दो हफ्तों से भी कम समय में रूस ने फॉसिल फ्यूल के निर्यात से लगभग 6 अरब यूरो की कमाई की है। बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण वैश्विक तेल बाज़ार में सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी और तेल की कीमतें ऊपर चली गईं। इसका सीधा फायदा रूस जैसे बड़े ऊर्जा निर्यातकों को मिला।