View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब पुलिस ने पटियाला के सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की सरकारी कोठी खाली करवा ली है। यह कोठी उन्हें विधायक होने के नाते अलॉट की गई थी। पठानमाजरा को रेप केस में पटियाला की अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले प्रशासन ने कोठी खाली कराने के लिए नोटिस भी चिपकाया था, लेकिन इसके बावजूद विधायक ने मकान खाली नहीं किया। आखिरकार बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कोठी को खाली कराया गया।

कोठी खाली होने की जानकारी मिलते ही हरमीत सिंह पठानमाजरा सोशल मीडिया पर लाइव आए। उन्होंने कहा कि यह घर उन्हें विधायक के तौर पर मिला है और वह अभी भी पंजाब विधानसभा के सदस्य हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोठी खाली करानी ही है तो पहले AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से कपूरथला हाउस खाली करवाया जाए।

सूत्रों के अनुसार, विधायक इस समय ऑस्ट्रेलिया में मौजूद बताए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस या किसी जांच एजेंसी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

परिवार का आरोप – तानाशाही रवैया अपनाया गया

कोठी के बाहर मौजूद विधायक के रिश्तेदार संदीप सिंह राजा ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जरूरत से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया है और परिवार के किसी सदस्य को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि विधायक की पत्नी की तबीयत पहले से ही खराब है और अगर उनकी सेहत को कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

राजा ने यह भी आरोप लगाया कि एक निर्वाचित विधायक के परिवार के साथ इस तरह की सख्ती प्रशासन की तानाशाही मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी कार्रवाई सनौर हलके के इंचार्ज रणजोत सिंह हडाना के दबाव में की गई है।

पठानमाजरा से जुड़ा विवाद क्या है?

हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ 3 सितंबर 2025 को पटियाला के सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी और दुष्कर्म के आरोपों में FIR दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि विधायक ने सरकारी नौकरी और योजनाओं का लालच देकर लाखों रुपये वसूले और खुद को तलाकशुदा बताकर शादी की। बाद में चुनावी हलफनामे में पहली पत्नी का नाम सामने आने पर सच्चाई उजागर हुई।

पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार करने हरियाणा के करनाल पहुंची तो वहां हंगामा हुआ। पुलिस के अनुसार, समर्थकों ने फायरिंग और पथराव किया, जिसके बाद विधायक मौके से फरार हो गए। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ और एक समर्थक को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।विधायक ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा था कि दिल्ली नेतृत्व के खिलाफ बोलने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।फिलहाल, कोठी खाली कराने की कार्रवाई के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक बहस का केंद्र बन गया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी

|

|

|

पंजाब पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तारबठिंडा पुलिस ने

|

|

|

जालंधर: शहरवासियों के लिए एक बेहद खास और खुशी की

|

|

|

पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले राजिंदर सोनी की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान का एक मिलिट्री ट्रेनिंग प्लेन क्रैश

|

|

|

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 की मौतअमेरिका के मिसौरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : टीवी अभिनेत्री संचिता उगले का सोमवार सुबह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अध्यापकों पर लगातार बढ़ रहे गैर-शैक्षणिक कार्यों

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क