पंजाब में आज कई जगहों पर बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग जरूरी मरम्मत काम कर रहा है, इसलिए पहले से ही पावर कट की सूचना दे दी गई है। कई इलाकों में सुबह से ही बिजली चली जाएगी और शाम तक सप्लाई प्रभावित रहेगी। कुछ जगहों पर 6 से 7 घंटे तक बिजली नहीं आएगी।
टांडा उड़मुर/बुल्लोवाल में 66 केवी सब-स्टेशन में मरम्मत के कारण कई गांवों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके साथ ही नूरपुरबेदी झांगड़ियां, करूरा और साखपुर गांवों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। जबकि कोटकपूरा में फैक्ट्री रोड और आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
बिजली विभाग ने लोगों को दी सलाह
कोट फतूही के कई गांवों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली कट रहेगा। वही बिजली विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे पहले से तैयारी कर लें और जरूरी काम समय रहते निपटा लें।