ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बाद अब पंजाब के मोगा शहर में स्कूलों को धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक मोगा के 3 सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद तुरंत स्कूलों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।
इसके बाद मोगा में जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें गांव गोथेवाला, उगोके और झंडियाना के सरकारी स्कूल शामिल हैं। ईमेल स्कूलों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई। धमकी मिलन के बाद नौवीं क्लास की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।