ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के गणेश नगर रोड पर एक मनी ट्रांसफर की दुकान को बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर लूटने की कोशिश की। पर दुकानदार ने इसका विरोध किया और शरो मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आरोपी दुकान में तोड़फोड़ करके मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
पिस्तौल लेकर आए थे बदमाश
दुकान मालिक विनय तिवारी ने बताया कि बदमाश जैसे ही दुकान में घुसे तो उन्होंने पिस्तौल दिखाकर गल्ले से कैश देने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने यह कहा तो मैंने दुकान में रखी तलवार को निकाल लिया। तलवार देखने के बाद आरोपी भागने लगे, पर जाते-जाते उन्होंने बाहर लगे शीशे तोड़ दिए और फरार हो गए।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
उन्होंने आगे बताया कि जब मैंने शोर मचाने मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों बदमाश स्प्लेंडर बाइक पर आए थे, जबकि उनका एक साथी लिंक रोड के पास खड़ा होकर रेकी कर रहा था। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।