No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

टटीरी सॉन्ग विवाद को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बॉलीवुड सिंगर-रैपर Badshah के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश जारी करते हुए पंचकूला और पानीपत के एसपी को उनका पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे देश छोड़कर न जा सकें।

दरअसल, महिला आयोग ने 6 मार्च को बादशाह को समन जारी कर 13 मार्च को पानीपत एसपी ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था, लेकिन शुक्रवार को वे सुनवाई में पेश नहीं हुए। उनकी ओर से तीन वकीलों का पैनल आयोग के सामने उपस्थित हुआ। वकीलों ने दलील दी कि प्रोफेशनल कमिटमेंट के कारण बादशाह सुनवाई में शामिल नहीं हो सके और उन्होंने आयोग से अतिरिक्त समय देने की मांग की।

गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश दिए

इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष Renu Bhatia नाराज हो गईं। उन्होंने चेतावनी दी थी अगर बादशाह दोपहर 3 बजे तक पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस अधिकारियों को उनकी गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश भी जारी किए।

‘टटीरी’ सॉन्ग को लेकर शुरू हुआ विवाद

यह विवाद 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए ‘टटीरी’ सॉन्ग को लेकर शुरू हुआ था। गाने के कुछ लिरिक्स और वीडियो सीन को लेकर महिला आयोग और कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी। आरोप लगाया गया कि गाने में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है और वीडियो में स्कूल ड्रेस पहनी लड़कियों को गलत तरीके से दिखाया गया है, जिससे समाज में गलत संदेश जा सकता है।

गाने को यूट्यूब से भी हटवा दिया

विवाद बढ़ने के बाद पंचकूला पुलिस ने इस गाने को यूट्यूब से भी हटवा दिया था। वहीं, बादशाह ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि अगर गाने के कुछ बोल और सीन से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं और लोगों से उन्हें हरियाणा का बेटा समझकर माफ करने की अपील करते हैं।

गौरतलब है कि इस गाने में फीमेल वोकल 20 साल के सिंगर सिमरन जागलान ने दी थी, जो कैथल जिले के पट्‌टी अफगान गांव की रहने वाली हैं। गाने की शूटिंग हरियाणा के जींद जिले के सच्चा खेड़ा और नरवाना के साथ-साथ दुबई में भी की गई थी। वहीं, इस मामले में पंचकूला और जींद में बादशाह के खिलाफ तीन अलग-अलग केस भी दर्ज किए जा चुके हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में एक दर्दनाक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के अलग-अलग शहरों में 24 अप्रैल

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा के टोरंटो में पुलिस ने पंजाबी

|

|

|

पंजाब के लुधियाना में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने

|

|

|

जालंधर में ईस्टवुड के सामने एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क