View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अगर आप भी विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले एक बार अपनी फ्लाइट जरूर चैक कर लें। क्योंकि इसी को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने बुधवार को इंटरनेशनल यात्रियों के लिए एक अहम एडवायजरी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक यूरोप और अमेरिका की दिशा में जाने वाली कई उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है, जिससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है।

एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि जो भी यात्री पश्चिमी देशों की ओर यात्रा करने वाले हैं, वे घर से निकलने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क कर फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें। यात्री दिल्ली एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.newdelhiairport.in पर भी उड़ानों से जुड़ी ताजा जानकारी हासिल कर सकते हैं।

इसके अलावा इमिग्रेशन से संबंधित किसी भी सहायता के लिए afrro.igia@nic.in पर ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

फ्लाइट ज्यादा लेट होने पर ठहरने का विकल्प
अगर किसी यात्री की फ्लाइट लंबे समय तक लेट हो जाती है तो एयरपोर्ट के पास स्थित एयरोसिटी क्षेत्र के होटलों में ठहरने का विकल्प भी मौजूद है। यहां कई होटल उपलब्ध हैं जहां यात्री अपनी सुविधा के अनुसार रुक सकते हैं। युद्ध का असर सिर्फ उड़ानों के समय पर ही नहीं बल्कि किराए पर भी पड़ने वाला है। एयर इंडिया ने घोषणा की है कि वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने जा रही है।

तेल की बढ़ती कीमतों का असर
एयरलाइन के मुताबिक युद्ध के कारण विमान ईंधन की कीमतों में मार्च की शुरुआत से ही तेज बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और किराए में बढ़ोतरी की जाएगी। एयर इंडिया ने बताया कि यह फ्यूल सरचार्ज तीन अलग-अलग चरणों में लागू किया जाएगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली से अमृतसर से आ रहे पंजाबी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब बजट सेशन में एक बार फिर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में दिन-ब-दिन बदमाशों के हौंसले बुलंद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बस स्टैंड के पास सरेआम

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में लगातार 3 दिन तेज हवाओं

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में आज लोगों को दिक्कतों का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क