ख़बरिस्तान नेटवर्क : देशभर में आज चैत्र नवरात्रि का पावन त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां नव दुर्गा के चैत्र नवरात्रि को लेकर तमाम मंदिरों को फूलों से सजाया गया है और लोग बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों मां का आर्शीवाद लेने के लिए पहुंच रहे है। पंजाब के एकमात्र सिद्ध शक्ति पीठ स्थान मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर स्थानीय लोग ओर श्रद्धालु मां का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे।
जालंधर के सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक अनुसार जालंधर के सिद्ध शक्ति पीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में मां सती का बायां वक्षस्थल गिरा था। जिसकी लोगों ओर श्रद्धालुओं में काफी मान्यता है। चैत्र नवरात्रि पर मंदिर के पुजारी ने लोगों को नवरात्रि के त्यौहार की बधाई दी है और वही सिद्ध शक्ति पीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर की कथा के बारे में बताया है।
पुजारी ने कहा कि पंजाब में एकमात्र सिद्ध शक्तिपीठ स्थान जालंधर की श्री देवी तालाब मंदिर में ही है। मां के नवरात्रि त्योहार का खास महत्व है और खास कर हिंदू धर्म में यह त्यौहार बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इन 9 दिनों में मां के सभी स्वरूपों की पूजा होती है।