स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में एक सप्ताह की अतिरिक्त छुट्टियों का ऐलान कर दिया है, जिससे बच्चों और अभिभावकों को राहत मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार, असम की राजधानी गुवाहाटी में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 31 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूलों में नियमित कक्षाएं 7 जनवरी 2026 से दोबारा शुरू होंगी।
जिले के स्कूल निरीक्षक (आईएस) ने सभी स्कूल प्रमुखों को आदेश दिए हैं कि वे छात्रों, अभिभावकों और स्टाफ को छुट्टियों की जानकारी दें और इस अवधि के दौरान किसी भी तरह की शैक्षणिक या सह-पाठ्यक्रम गतिविधि का आयोजन न करें। वहीं, निजी स्कूलों को छात्रों के हित में अपनी छुट्टियों का निर्णय लेने की अनुमति भी दी गई है।
गौरतलब है कि इन दिनों देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुवाहाटी में दिन का तापमान सामान्य से करीब 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जिसके चलते एहतियातन यह फैसला लिया गया है।