ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारतीय किसान यूनियन ने एक बार फिर से लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान कर दिया है। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर यह ऐलान किया है। वहीं किसान मजदूर मोर्चा आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूकेंगे और अपना विरोध जताएंगे।
किसान कर रहे हैं ये मांगे
किसानों का कहना है कि यह लड़ाई केवल किसानों की नहीं बल्कि हर आम नागरिक की कॉमन लड़ाई है। आज दिन भर प्रदर्शन के चलते किसानों का लक्ष्य टोल प्लाजा को पूरी तरह से फ्री करवाना है। टेंडर न होने के कारण डैम का काम नहीं चल रहा, जिससे फसलों की सिंचाई और जल प्रबंधन ठप पड़ा है। राहों रोड की खस्ताहाल स्थिति को लेकर किसान लंबे समय से शिकायत कर रहे हैं।