मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने अपनी मौत की अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “मैं जिंदा हूं।” गुरुवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि पिछले 20 दिनों में Iran की यूरेनियम संवर्धन और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता को लगभग खत्म कर दिया गया है।
Netanyahu बोले –अब ईरान दुनिया को “ब्लैकमेल” नहीं कर सकता
नेतन्याहू के मुताबिक, इजराइल ने ईरान के 100 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चर और कई हथियार निर्माण फैक्ट्रियों को तबाह किया है। उन्होंने कहा कि इजराइल और अमेरिका मिलकर ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं और अब ईरान दुनिया को “ब्लैकमेल” नहीं कर सकता।
ईरान की लीडरशिप कमजोर हो चुकी
उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध के तीन मुख्य लक्ष्य हैं ईरान के न्यूक्लियर खतरे को खत्म करना, उसकी मिसाइल क्षमता को नष्ट करना और ईरानी लोगों के लिए आजादी की स्थिति बनाना। नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान की लीडरशिप कमजोर हो चुकी है और अंदरूनी दरारें बढ़ रही हैं।
इस बीच क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर नए हमलों का दावा किया है, जबकि Kuwait, Saudi Arabia और Bahrain पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की घटनाएं सामने आई हैं।
वहीं, संयुक्त राष्ट्र की समुद्री संस्था International Maritime Organization (IMO) ने युद्ध के कारण फंसे करीब 20 हजार नाविकों को निकालने के लिए मानवीय कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और कई देशों के शामिल होने से यह संघर्ष और व्यापक होता नजर आ रहा है।