View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन ने बाजार को एक नई और सकारात्मक पहचान देने की दिशा में अहम पहल की है। एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल के नेतृत्व में मॉडल टाउन मार्केट में कुल 60 स्पीकर्स लगाए गए हैं। इन स्पीकर्स के जरिए सुबह के समय गुरबाणी कीर्तन और शाम को हल्का, सुकून देने वाला संगीत प्रसारित किया जाएगा।

प्रधान राजीव दुग्गल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बाजार में आने वाले ग्राहकों और दुकानदारों को शांत, सकारात्मक और आनंददायक माहौल प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि गुरबाणी और मधुर संगीत से जहां मानसिक शांति मिलेगी, वहीं बाजार की रौनक बढ़ेगी और ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा होगा।

गौरतलब है कि राजीव दुग्गल के प्रधान बनने के बाद से मॉडल टाउन मार्केट में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। उनकी प्राथमिकताओं में सबसे पहले साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करना रहा है, ताकि जालंधर के इस प्रतिष्ठित बाजार में आने वाले लोगों को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।

इन स्थानों पर लगाए गए हैं स्पीकर्स:

चाट हाउस से माता रानी चौक तक

एप्पल स्टोर से पंजाब एंड सिंध बैंक तक

बैंक के पीछे और चाचे वाली गली में

ब्ल्यू फॉक्स से न्यू जिम तक

वन स्टॉप शॉप से केएफसी तक

ओल्ड कैप्शन से लाली भाई जी के कार्यालय तक

पुलिस स्टेशन, सेक्टर-6 वाली गली में

मायर वर्ल्ड चौक से शिवानी पार्क तक

मार्केट के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मॉडल टाउन को और अधिक आकर्षक व ग्राहक-अनुकूल बनाने वाला कदम बताया है। इसके साथ ही राजीव दुग्गल ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में मॉडल टाउन मार्केट में लोहड़ी, माघी और 26 जनवरी का पर्व भी धूमधाम से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर चेयरमैन लखबीर सिंह लाली घुम्मन, वाइस चेयरमैन सुखबीर सिंह, उपप्रधान रमेश लखनपाल, महासचिव सुखविंदर सिंह नंदरा, कैशियर एस.पी. सिंह ढींगरा सहित रोबिन, दिवज्योत सिंह, मनोज मेहता, पार्टनर विजय खुल्लर, अनिल अरोड़ा, जी.एस. नागपाल, अवनींद्र सिंह भाटिया, भूपिंदर सिंह और जसवंत सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर में युवक पर तेजधार हथियारों से हमलाजालंधर के गोराया

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सृष्टि स्थापना दिवस, विक्रमी संवत 2083 व

|

|

|

जालंधर के गोराया से एक हैरान करने वाला मामला सामने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम

|

|

|

पंजाब में गरज-चमक के साथ तेज बारिश पंजाब में मौसम

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में कैबिनेट LPG गैस सिलेंडर की

|

|

|

जालंधर के बस्ती गुजा इलाके में दिनदहाड़े लूट की वारदात

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क