Nepal के मध्य क्षेत्र में भारतीय तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक यह घटना Gandaki Province के Gorkha District में हुई। तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस Manakamana Temple से लौट रही थी। इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मरने वालों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं और सभी मृतक भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं।
मृतकों की हुई पहचान
जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार मृतकों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में हुई है। वहीं सात अन्य घायलों को बचाकर आंबुखैरेनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बस का चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया, जबकि उसका सहायक घायल हो गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।