View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब खाड़ी देशों पर भी साफ दिखने लगा है। इसी कड़ी में दुबई में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ईरानी ड्रोन ने एयरपोर्ट के पास मौजूद एक ईंधन टैंक को निशाना बना लिया।

हमले के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक भीषण आग भड़क उठी और आसमान में दूर तक धुएं के गुबार दिखाई देने लगे। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

सुरक्षा के मद्देनजर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। दुबई सिविल एविएशन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एहतियात के तौर पर उड़ानों का संचालन रोक दिया गया है। वहीं एमिरेट्स एयरलाइंस ने भी दुबई आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया है और यात्रियों से फिलहाल दुबई एयरपोर्ट से यात्रा न करने की अपील की है।

एयरपोर्ट बंद होने के कारण कई उड़ानों को अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा और फ्लाइट शेड्यूल से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें।

दुबई मीडिया ऑफिस ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, आधिकारिक चैनलों के माध्यम से आगे की जानकारी जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे इस संघर्ष के दौरान अब तक ईरान संयुक्त अरब अमीरात पर 1800 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन दाग चुका है। हालांकि इनमें से अधिकतर को एयर डिफेंस सिस्टम ने रास्ते में ही नष्ट कर दिया। इस पूरे संघर्ष के दौरान यूएई के रक्षा मंत्रालय ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें चार नागरिक और दो सैन्यकर्मी शामिल हैं।

वही इसी जंग के बीच UAE सरकार ने 35 लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इन 35 लोगों में 19 भारतीय भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सभी को सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और जानकारी देने का आरोप है।

इस कारण की गई कार्रवाई

UAE के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमाद सैफ अल शम्सी के मुताबिक यह कार्रवाई डिजिटल मंच की सख्त निगरानी के बाद की गई है। इसका उद्देश्य फर्जी जानकारी और AI से तैयार सामग्री को रोकना है, जो सार्वजनिक अव्यवस्था फैलाने और सामान्य स्थिरता को कमजोर करने की कोशिश करती है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बाद अब पंजाब के मोगा

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इस समय मिडिल-ईस्ट में हालात तनावपूर्ण हो

|

|

|

जालंधर में LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और गैर-कानूनी जमाखोरी

|

|

|

ओडिशा के कटक स्थित श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज और

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क